scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमखेलआयुष, तन्वी और उन्नति स्विस ओपन में हारे

आयुष, तन्वी और उन्नति स्विस ओपन में हारे

Text Size:

बासेल, 11 मार्च (भाषा) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए स्विस ओपन में निराशाजनक दिन रहा जब बुधवार को यहां इस सुपर 300 टूर्नामेंट के पहले दौर से आयुष शेट्टी और तन्वी शर्मा सहित कई खिलाड़ी बाहर हो गए।

पुरुष एकल में अमेरिकी ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी को कनाडा के ब्रायन यांग के खिलाफ 18-21, 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि महिला एकल में चीनी ताइपे की च्यु पिन चियान ने उन्नति हुड्डा को 21-14, 21-14 से हराया।

भारत को उस समय बड़ा झटका लगा जब विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय ने जापान के कोकी वातानबे को वाकओवर दे दिया।

रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गड्डे की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी को भी रुतानापक ओपथोंग और झेनिचा सुदजाइप्रपरात की थाईलैंड की पांचवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 19-21, 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

इस बीच मंगलवार देर रात सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी ने एंग कीट वेस्ली कोह और जुनसुके कुबो की सिंगापुर की जोड़ी को 21-19, 21-19 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

एच अम्साकरुणन और आरएम अर्जुन ने भी चेन झी रे और लिन यू चीह की चीनी ताइपे की जोड़ी को 21-16, 24-22 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments