नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला के निकट विस्फोट की साजिश में कथित तौर पर शामिल दो आतंकियों की हिरासत में पूछताछ की अवधि बुधवार को पांच दिनों के लिए बढ़ा दी।
विशेष न्यायाधीश पीतांबर दत्त ने बंद कमरे में सुनवाई के बाद जमीर अहमद अहनगर और तुफैल अहमद भट की एनआईए हिरासत बढ़ा दी।
जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल के अहनगर और श्रीनगर के भट को दिल्ली बम विस्फोट से संबंधित साजिश में संलिप्तता के आरोप में फरवरी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था।
उन्हें 25 फरवरी को 10 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा गया, जिसके बाद छह मार्च को उनकी हिरासत में पूछताछ की अवधि पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई। मंगलवार को एनआईए ने उनके रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए।
आतंकवाद रोधी एजेंसी ने इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
भाषा आशीष देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.