नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के दौरान वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले में दो भारतीयों की मौत हो गई और एक लापता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भारत खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।
अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर एक बड़ा सैन्य हमला किया था जिसमें ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।
खबरों के मुताबिक, इस युद्ध में ईरान में कम से कम 1,230, लेबनान में 397 और इजराइल में 11 लोगों की जान जा चुकी है।
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
