scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअरुणाचल विधानसभा ने राज्य में बढ़ते मानव-पशु संघर्षों का अध्ययन करने के लिए समिति गठित की

अरुणाचल विधानसभा ने राज्य में बढ़ते मानव-पशु संघर्षों का अध्ययन करने के लिए समिति गठित की

Text Size:

ईटानगर, 11 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने राज्य में बढ़ते मानव-पशु संघर्षों का अध्ययन करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए उपायों की सिफारिश करने के लिए बुधवार को एक समिति का गठन किया।

समिति के गठन की घोषणा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष तेसम पोंगटे ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा विधायक वांगलिन लोवांगडोंग इसके अध्यक्ष होंगे, जबकि कांग्रेस विधायक कुमार वाई और भाजपा विधायक डॉ. महेश चाई, टोपिन एटे और त्सेरिंग ल्हामू इसके सदस्य होंगे।

राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

सदन ने समिति को अध्ययन पूरा करने और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन महीने का समय दिया है।

छह मार्च को विधानसभा में कुमार वाई द्वारा पेश किए गए एक निजी प्रस्ताव के बाद इस समिति का गठन किया गया है। प्रस्ताव में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने और राज्य में बढ़ते मानव-पशु संघर्षों से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई थी।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments