scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशगुजरात के सूरत में तीन औद्योगिक इकाइयों में आग लगी; कोई हताहत नहीं

गुजरात के सूरत में तीन औद्योगिक इकाइयों में आग लगी; कोई हताहत नहीं

Text Size:

सूरत, 11 मार्च (भाषा) गुजरात के सूरत में बुधवार दोपहर एक सॉल्वेंट रसायन निर्माण कंपनी में आग लग गई और यह तेजी से आसपास की दो औद्योगिक इकाइयों में फैल गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुजरात शहर के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी में अपराह्र लगभग एक बजे आग लगी और इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश हेडाऊ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सचिन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड और आसपास की दो कंपनियों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मियों ने दो घंटे से अधिक समय तक मशक्कत की।

उन्होंने बताया कि सचिन जीआईडीसी समेत कई दमकल स्टेशनों से कुल 16 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए भेजी गईं। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ऐसा माना जाता है कि अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments