scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय लखनऊ दौरा बृहस्पतिवार से

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय लखनऊ दौरा बृहस्पतिवार से

Text Size:

लखनऊ, 11 मार्च (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि रक्षा मंत्री बृहस्पतिवार रात आठ बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, उसके बाद वह एक वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे।

द्विवेदी ने बताया कि सिंह अगले दिन शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे गोल्फ सिटी में स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल पहुंचेंगे जहां वह स्कूल की गोल्फ सिटी शाखा का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि उसके बाद रक्षा मंत्री भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के राजाजी पुरम स्थित आवास जाकर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह पार्टी के दिवंगत पूर्व विधानपरिषद सदस्य विंध्यवासिनी कुमार के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर भी जाएंगे।

द्विवेदी ने बताया कि सिंह शाम को लगभग साढ़े चार बजे समतामूलक चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे तथा समतामूलक चौराहे से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर का अवलोकन करने के साथ ही कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

उन्होंने बताया कि उसके बाद रक्षा मंत्री हसनगंज स्थित झूलेलाल वाटिका में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि उसके बाद शाम छह बजकर 20 मिनट पर वह लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली रवाना होंगे।

भाषा सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments