scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशराहुल के ‘गोमूत्र’ संबंधी बयान पर भाजपा का हमला, कहा- दोहरा रहे हैं इस्मामिक कट्टरपंथियों की भाषा

राहुल के ‘गोमूत्र’ संबंधी बयान पर भाजपा का हमला, कहा- दोहरा रहे हैं इस्मामिक कट्टरपंथियों की भाषा

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक कार्यक्रम में गोमूत्र संबंधी हालिया बयान को लेकर उनपर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि वह (गांधी) “इस्लामिक कट्टरपंथियों की भाषा दोहरा रहे हैं, जो हिंदू आस्था का मजाक उड़ाने के लिए ‘गोमूत्र’ को लेकर तंज कसते हैं।

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उनका एक वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में नेता प्रतिपक्ष यह कहते नजर आ रहे हैं कि देश में राजनीतिक चर्चा का केंद्र डेटा से जुड़े मुद्दे होने चाहिए, न कि इस बात पर बहस कि “हमें क्या खाना या पीना चाहिए” या “क्या गोमूत्र आपके लिए अच्छा है या नहीं।”

मालवीय ने अपने पोस्ट में लिखा, “इस्लामिक कट्टरपंथी अक्सर हिंदुओं का मजाक बनाने और उनकी आस्था को नीचा दिखाने के लिए ‘गोमूत्र’ को लेकर तंज कसते हैं। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष से उम्मीद नहीं की जाती कि वह भी उसी तरह की भाषा दोहरायें, फिर भी, राहुल गांधी ऐसा करने में कोई संदेह नहीं छोड़ रहे हैं कि वह किस पक्ष में हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘सबसे दुखद बात यह है कि इस तरह की बयानबाजी को ‘सीधी बात’ के रूप में पेश किया जाता है और उससे भी आगे बढ़कर उसे वैचारिक बौद्धिकता का रूप दे दिया जाता है।’’

राहुल गांधी वीडियो में डेटा और नवाचार की भूमिका पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं कि भारत की राजनीति को इसी तरह के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।

गांधी यह कहते सुनाई देते हैं, ‘‘यह उन केंद्रीय सवालों में से एक है जिस पर भारतीय राजनीति में चर्चा की जानी चाहिए… कि यह हमारा सबसे बड़ा संसाधन है। हम इसे कैसे उपयोग करेंगे? इसकी प्रकृति क्या है? किसको इसका उपयोग करने का अधिकार है? उन्हें इसका उपयोग करने में क्या लागत चुकानी पड़ती है?’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘राजनीतिक व्यवस्था को इन्हीं सवालों पर चर्चा करनी चाहिए, न कि इस पर कि हमें क्या खाना या पीना चाहिए और क्या गोमूत्र आपके लिए अच्छा है या नहीं।”

भाषा रंजन सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments