जयपुर, 11 मार्च (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को स्वास्थ्य में सुधार के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।
बुखार, असहजता और बेचैनी की शिकायत के बाद बागडे को 10 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देखरेख में उनका उपचार किया गया।
अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया, ‘‘स्वास्थ्य लाभ और अंतिम मूल्यांकन के बाद बुधवार को राज्यपाल को छुट्टी दे दी गई।’’
अधिकारियों ने कहा कि उपचार के दौरान उनकी स्थिति स्थिर रही और चिकित्सकों ने फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
भाषा बाकोलिया खारी
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
