scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशदेश में रसोई गैस का संकट; एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा: केजरीवाल

देश में रसोई गैस का संकट; एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा: केजरीवाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशभर में ‘‘रसोई गैस की भारी कमी’’ को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल-अमेरिका के प्रति ‘‘समर्थन’’ पर सवाल उठाए।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऊर्जा संकट की स्थिति के कारण लगभग एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘देशभर में रसोई गैस का भारी सकंट है। इसकी वजह यह है कि भारत में आयातित रसोई गैस का 90 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरू मध्य से आता है। रेस्तरां और होटल इसी संकट का सामना कर रहे हैं। दिल्ली एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) और बिहार से खबरें आ रही हैं कि अगले दो दिन में 50 प्रतिशत होटल बंद होने की कगार पर हैं।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारत की दशकों पुरानी गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को ‘‘ध्वस्त’’ करने और ईरान को देश का ‘‘शत्रु’’ बनाने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 75 साल पुरानी गुटनिरपेक्ष नीति को ध्वस्त करके गलती की है। हमें किसी के साथ गुट नहीं बनाना चाहिए था। युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ खड़े थे। हमने ईरान को अपना दुश्मन बना लिया है।’’

आप नेता ने यह भी कहा कि शीत युद्ध के समय भी भारत गुटनिरपेक्ष विदेश नीति पर कायम था।

भाषा खारी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments