scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशमेघालय के मुख्यमंत्री ने गारो पर्वतीय परिषद चुनाव को हिंसा के कारण स्थगित करने की घोषणा की

मेघालय के मुख्यमंत्री ने गारो पर्वतीय परिषद चुनाव को हिंसा के कारण स्थगित करने की घोषणा की

Text Size:

शिलांग, 11 मार्च (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि हाल में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत की घटना के मद्देनजर 10 अप्रैल के लिए निर्धारित गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गारो पर्वतीय जिले में कानून-व्यवस्था की ताजा स्थिति की समीक्षा करने और लोगों को हो रही कठिनाइयों को समझने के बाद यह निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘प्रिय मित्रो, गारो पर्वतीय जिले में मौजूदा स्थिति को देखते हुए और लोगों को इस समय हो रही कठिनाइयों को समझते हुए, मेघालय सरकार ने जीएचएडीसी चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण बनी रही।

जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को 13 मार्च की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित रखीं।

मंगलवार को चिबिनांग क्षेत्र में जीएचएडीसी चुनाव के नामांकन प्रक्रिया को लेकर आदिवासी और गैर-आदिवासी समूहों के बीच हुई झड़प के दौरान पुलिस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अब्राहम टी. संगमा ने कहा कि यह घटना स्थानीय परिषद चुनावों के नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई थी।

भाषा खारी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments