scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशजयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर बात की

जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर बात की

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया संकट, विशेष रूप से ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ते असर को लेकर चिंताओं के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले शुरू करने के बाद से जयशंकर ने तीसरी बार अराघची से बात की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘आज शाम ईरान के विदेश मंत्री अराघची के साथ संघर्ष से संबंधित नवीनतम घटनाक्रम पर विस्तृत बातचीत हुई। हम संपर्क में रहने पर सहमत हुए।’

पश्चिम एशिया में संकट के मद्देनजर तेल आपूर्ति में व्यवधान को लेकर वैश्विक स्तर पर बढ़ती चिंताओं के बीच दोनों विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई।

ईरान द्वारा फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित एक संकरे समुद्री परिवहन मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है।

जयशंकर ने अराघची को ईरान और क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments