हैदराबाद, 10 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया के देशों से हैदराबाद आने वाली 13 उड़ानें वहां जारी संघर्ष के मद्देनजर मंगलवार को रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में जाने वाली निर्धारित 12 उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।
सूत्रों ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘पश्चिम एशिया से हैदराबाद जाने वाली तेरह उड़ानें आज रद्द कर दी गईं। इसी तरह पश्चिम एशिया के लिए रवाना होने वाली 12 उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।’
सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद हवाई अड्डे पर 28 फरवरी से 10 मार्च तक 360 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.