scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदुनिया में बढ़ रहे तनाव को देखकर घबराएं नहीं, भारत की बुनियाद मजबूत: सेबी चेयरमैन

दुनिया में बढ़ रहे तनाव को देखकर घबराएं नहीं, भारत की बुनियाद मजबूत: सेबी चेयरमैन

Text Size:

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को निवेशकों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की घरेलू आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वित्तीय बाजारों में बढ़ी अस्थिरता के बीच उन्होंने यह बात कही।

पांडेय ने एनएसई में निफ्टी-50 के 30 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘इस कठिन समय में घबराना नहीं, बल्कि धैर्य बनाए रखना जरूरी है। लंबी अवधि में निफ्टी ने हमेशा भारत की वृद्धि गाथा की मजबूती को दर्शाया है।’’

उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारतीय बाजार अत्यधिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं, क्योंकि पश्चिम एशिया के युद्ध ने समुद्री व्यापारिक मार्गों को बाधित किया है और तेल व गैस की आपूर्ति पर बुरा असर डाला है, जिससे भारतीय बाजारों में भी अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

पांडेय ने कहा, ‘दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह, भारत भी इन घटनाओं से प्रभावित हुआ है।’

हालांकि, सेबी चेयरमैन ने यह भी कहा कि भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद ने पहले भी कई वैश्विक झटकों का सामना किया है और आज भी घरेलू बाजारों में स्थिरता बनाए रखने में मदद कर रही है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments