scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरिलायंस रिटेल ने ‘पहाड़ी लोकल’ का अधिग्रहण किया

रिलायंस रिटेल ने ‘पहाड़ी लोकल’ का अधिग्रहण किया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) रिलायंस रिटेल लि. ने सोमवार को भारतीय सौंदर्य और सेहत से जुड़े ब्रांड पहाड़ी लोकल और उसके कारोबार का अधिग्रहण करने की घोषणा की।

यह ब्रांड पहाड़ी गुडनेस प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित होता था और हिमालयी प्राकृतिक सामग्री पर आधारित उत्पादों के लिए जाना जाता है।

कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण के जरिये रिलायंस रिटेल अपने सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों को मजबूत करेगी और ऐसे भारतीय ब्रांड को बढ़ावा देगी जिनकी पहचान पारंपरिक ज्ञान, प्राकृतिक सामग्री और टिकाऊ उत्पादन से जुड़ी है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘‘पहाड़ी लोकल हिमालयी सेहत और स्वास्थ्य परंपराओं से जुड़ा एक विशिष्ट ब्रांड है। रिलायंस रिटेल अपने नेटवर्क और खुदरा मंच के जरिये इस ब्रांड को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित है। साथ ही इसकी मौलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखा जाएगा।’’

‘पहाड़ी लोकल’ का गठन 2018 में हुआ था। यह हिमालयी क्षेत्रों से प्राप्त प्राकृतिक सामग्री पर आधारित त्वचा देखभाल और सेहत से जुड़े उत्पाद बनाता है।

ब्रांड लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करता है और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने से जुड़ी पहल भी करता है।

अधिग्रहण के बाद भी ‘पहाड़ी लोकल’ की संस्थापक टीम, ब्रांड की रचनात्मक दिशा और उत्पाद विकास में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments