scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशकर्नाटक में कार में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत

कर्नाटक में कार में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत

Text Size:

चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), नौ मार्च (भाषा) चिक्कबल्लापुर जिले में कार में आग लगने से उसमें सवार 70 वर्षीय एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया मृतक की पहचान बेंगलुरु के कनकपुरा मार्ग स्थित रघुवनहल्ली के निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को चिक्कबल्लापुर जिले के बागेपल्ली तालुक के अचेपल्ली क्रॉस के पास उस समय हुई जब उदय कुमार अपनी मां से मिलकर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने कार में आग लगी देख स्थानीय पुलिस को सूचित किया जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग पूरी कार में फैल चुकी थी जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बाद में कार से उदय कुमार का शव बरामद किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि जांचकर्ताओं को दुर्घटना या कार में ऐसी किसी यांत्रिक खराबी का कोई सबूत नहीं मिला जिससे आग लग सकती थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, जांचदल ने नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। कार में आग तकनीकी खराबी से लगने की संभावना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’

भाषा

प्रचेता राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments