scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान में रह रहे आतंकी की संपत्ति जब्त की गई

जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान में रह रहे आतंकी की संपत्ति जब्त की गई

Text Size:

जम्मू, आठ मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को पाकिस्तान में रह रहे एक आतंकी सरगना की राजौरी जिले के मांजकोट इलाके में स्थित अचल संपत्ति जब्त कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति में घोषित अपराधी शफीक अहमद की सात मरला जमीन शामिल है, जो नाइका पंजग्रेन गांव का निवासी है।

उन्होंने कहा कि अहमद सीमा पार करके पाकिस्तान चला गया है और वर्तमान में वहीं से अपनी गतिविधियां चला रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि सक्षम अदालत के आदेश के बाद जब्ती की कार्रवाई की गई है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments