scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशदिल्ली पुलिस ने नकली ‘प्रोटीन सप्लीमेंट' गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नकली ‘प्रोटीन सप्लीमेंट’ गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में नकली ‘प्रोटीन सप्लीमेंट’ बनाने और उनकी आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने छह मार्च को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित को ब्रह्मपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ अपराध शाखा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नकली ‘प्रोटीन सप्लीमेंट’ बनाने में शामिल थे। उन्होंने इलाके में संचालित अवैध फैक्टरियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वे नकली ‘प्रोटीन सप्लीमेंट’ तैयार कर उन्हें मशहूर कंपनियों के लेबल लगाकर बाजार में बेच रहे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘इस अभियान के दौरान लगभग 100 किलोग्राम नकली प्रोटीन सप्लीमेंट और उन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला करीब 55 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया गया।’

पुलिस ने बताया कि वह कच्चे माल के मुख्य आपूर्तिकर्ता और आपूर्ति एवं वितरण नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है।

भाषा

प्रचेता सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments