मलप्पुरम (केरल), आठ मार्च (भाषा) विधायक के ‘फेसबुक पेज’ पर पोस्ट की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मंजरी में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ के विधायक के बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मुल्लमपारा निवासी लतीफ द्वारा चार मार्च को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद मंजेरी से विधायक यू.ए. लतीफ के बेटे अमीर और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि निसार पर चाकू से हमला करने के आरोप में लतीफ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
मंजेरी थाने के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तीन मार्च को रात करीब 9:45 बजे हुई, जब विधायक के आधिकारिक ‘फेसबुक पेज’ पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में अमीर और उसके दोस्तों ने मुल्लमपारा स्थित एक फुटबॉल मैदान के सामने लतीफ से जवाब तलब करने लगे।
इस दौरान हुई झड़प के बाद दो लोग घायल हो गए।
मंजेरी पुलिस ने कहा कि दोनों मामलों में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
भाषा
शुभम प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
