scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशमहिलाएं समाज की प्रगति की मजबूत नींव हैं: झारखंड मुख्यमंत्री

महिलाएं समाज की प्रगति की मजबूत नींव हैं: झारखंड मुख्यमंत्री

Text Size:

रांची, आठ मार्च (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे समाज की प्रगति की एक मजबूत नींव हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की आधी आबादी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी माताएं और बहनें न केवल परिवार की शक्ति हैं,बल्कि समाज और राज्य की प्रगति की भी मजबूत नींव हैं। अपनी कड़ी मेहनत, साहस और दृढ़ संकल्प से वह हर क्षेत्र में नयी पहचान बना रही हैं। वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की महिलाएं हमेशा संघर्ष, आत्म-सम्मान और गरिमा की प्रतीक रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार उनके विकास, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि हमारी आधी आबादी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके और अपने सपनों को साकार कर सके।’

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments