scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशबाराबंकी में धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

बाराबंकी में धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

Text Size:

बाराबंकी (उप्र), सात मार्च (भाषा) बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान दुरिन पूर्वा गांव निवासी मिथुन रावत (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसका शव शुक्रवार रात सड़क किनारे एक खेत में मिला। पुलिस के अनुसार पीड़ित का परिवार 12 मार्च को होने वाली उसकी बहन की शादी की तैयारियों में व्यस्त था।

पुलिस के अनुसार युवक के घरवालों ने बताया कि मिथुन घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार युवक का शव सुबह खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और इसमें उसका गला लगभग कट चुका था।

फतेहपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) जगत कनौजिया ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments