कोलकाता, सात मार्च (भाषा) रेयान विलियम्स और आशिक कुरानिया के गोल से बेंगलुरु एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 2-1 से शिकस्त दी।
पहले हाफ में दो गोल से पिछड़ने के बाद माहितोष सिंह ने दूसरे हाफ में गोल कर मोहम्मडन एससी की वापसी कराई लेकिन उनके इस प्रयास से टीम हार का अंतर ही कम कर सकी।
इस जीत के बेंगलुरु एफसी की टीम सात अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गयी जबकि मोहम्मडन एससी लगातार चौथी हार के बाद अब भी अपने पहले अंक की तलाश में है।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
