मजेंटा शोर्स (आस्ट्रेलिया), सात मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स (70) ऑस्ट्रेलिया वुमेंस क्लासिक के तीसरे दौर में 17वें होल पर डबल बोगी करने के बावजूद शीर्ष-पांच में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहीं।
प्रणवी ने तीसरे दौर में 70 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर आठ अंडर (72-66-70) का है। केल्सी बेनेट (66-68-70) कुल 12-अंडर पार के स्कोर के साथ चौथे चरण से पहले एक शॉट की बढ़त हासिल कर ली है।
दीक्षा डागर (69) दूसरे दौर में 73 के निराशाजनक स्कोर से उबरते हुए अपना कुल स्कोर पांच अंडर तक पहुंचाने में सफल रही। वह संयुक्त 14वें स्थान पर है।
भारत की दो अन्य खिलाड़ी अवनि प्रशांत और हिताशी बख्शी कट में जगह बनाने से चूक गईं।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
