scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएसबीआई ने महिला सशक्तिकरण के लिए 50 करोड़ डॉलर के सामाजिक ऋण की घोषणा की

एसबीआई ने महिला सशक्तिकरण के लिए 50 करोड़ डॉलर के सामाजिक ऋण की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) देश के अग्रणी ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित 50 करोड़ डॉलर की सिंडिकेटेड सामाजिक सावधि ऋण सुविधा शुरू करने की घोषणा की।

बैंक ने एक बयान में कहा कि यह सिंडिकेटेड ऋण एसबीआई और वैश्विक ईएसजी (ईएसजी) वित्तपोषण परिदृश्य में महिला सशक्तिकरण के लिए एक मील का पत्थर है।

यह वित्तपोषण सामाजिक प्रभाव को तेज करने पर केंद्रित है और ‘लैंगिक अंतर’ को कम करने के लिए एसबीआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 5 – ‘लैंगिक समानता प्राप्त करना और सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना’ में सार्थक योगदान देता है।

इस अवसर पर एसबीआई के चेयरमैन सी एस सेट्टी ने कहा, ”इस महिला दिवस पर हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एक जिम्मेदार संगठन के रूप में हम सतत विकास की आधारशिला के रूप में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सामाजिक ऋण बैंक के पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) सिद्धांतों के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिसमें महिलाओं के लिए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments