scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशमप्र : कटनी में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित

मप्र : कटनी में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित

Text Size:

कटनी (मप्र), सात मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार को कोयला से लदी एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण व्यस्त रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों का मार्ग बदलना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सेक्शन में रेल लाइन बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य की निगरानी के लिए जबलपुर से एक टीम मौके पर पहुंची है।

श्रीवास्तव ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे एनकेजे क्षेत्र में ‘ए केबिन’ के पास हुआ, जिससे पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जुड़े मार्गों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

कटनी क्षेत्र प्रबंधक रोहित सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि कोयला से लदी यह मालगाड़ी बिलासपुर से पश्चिम बड़ौदा जा रही थी, तभी इसके छह डिब्बे पटरी से उतर गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का आकलन शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण बिलासपुर की ओर जाने वाला रेल यातायात प्रभावित हुआ है। चार ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि दो ट्रेनों को ‘शॉर्ट टर्मिनेट’ और दो को ‘शॉर्ट ओरिजिनेट’ किया गया है।

भाषा

दिमो

रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments