scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलहमारी जनसंख्या को देखते हुए भारत के खिलाफ मुकाबला करना ही शानदार है: फिलिप्स

हमारी जनसंख्या को देखते हुए भारत के खिलाफ मुकाबला करना ही शानदार है: फिलिप्स

Text Size:

अहमदाबाद, छह मार्च (भाषा) न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप फाइनल से पहले कहा कि भारत जैसी क्रिकेट महाशक्ति के साथ मुकाबला करना ही उनके देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

फिलिप्स ने दोनों टीमों के बीच अंतर दर्शाने के लिए यह बात कही क्योंकि उनके देश की आबादी 50 लाख से थोड़ी ज्यादा है जबकि भारत की जनसंख्या 1.4 अरब से अधिक है। भारत के पास प्रतिभा का विशाल भंडार है और देश आसानी से इतनी मजबूत कई टीमें बना सकता है।

फिलिप्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडिमय में न्यूजीलैंड के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा, ‘‘निश्चित रूप से हमारे पास चुनने के लिए कम लोग हैं इसलिए हमारा ‘हाई परफॉरमेंस’ कार्यक्रम बहुत ही विशेष और हमारी आबादी के अनुसार है। ’’

समझने के लिए न्यूजीलैंड की आबादी लगभग 5.36 मिलियन (53.6 लाख) है जो अकेले अहमदाबाद शहर की आबादी से लगभग चार मिलियन कम है। अहमदाबाद की अनुमानित आबादी लगभग 9.3 मिलियन है।

फिलिप्स का यह बयान भारत के ऊपर थोड़ा मानसिक दबाव डालने वाला भी माना जा सकता है क्योंकि भारतीय टीम एक अरब से अधिक प्रशंसकों की उम्मीदों के साथ फाइनल खेलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत से निकलने वाली प्रतिभा असाधारण है। शायद वे तीन टीमें बना सकते हैं जो विश्व कप में समान रूप से मुकाबला कर सकती हैं। ’’

फिलिप्स ने कहा, ‘‘लेकिन हमारी इतनी छोटी आबादी वाले देश के लिए दुनिया की बड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबला करना ही शानदार है। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments