scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमविदेशभारत ने यूएई में अपने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया

भारत ने यूएई में अपने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया

Text Size:

दुबई, पांच मार्च (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने नागरिकों को एक परामर्श जारी कर कहा कि वे स्थिति को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें और स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।

अबूधाबी में भारतीय दूतावास द्वारा जारी इस परामर्श में कहा गया है, “विदेश में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और वर्तमान घटनाक्रम पर उच्चतम स्तर पर नजर रखी जा रही है।”

दूतावास ने बताया कि अबूधाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास यूएई के अधिकारियों और समुदायिक नेताओं के संपर्क में है ताकि वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments