कोलकाता, पांच मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस बृहस्पतिवार को दार्जिलिंग का अपना निर्धारित दौरा रद्द करने के बाद, पद से इस्तीफा देने के लिए दिल्ली गए। लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शुक्रवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय दौरे पर दार्जिलिंग आने का कार्यक्रम है, और बोस को उनके कार्यक्रमों में शामिल होना था।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राज्यपाल ने इस्तीफा देने के लिए दिल्ली प्रस्थान किया। इससे पहले, उन्होंने दार्जिलिंग की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी।’’
अधिकारी ने बताया कि बोस के अगले कुछ दिनों के लिए कई कार्यक्रम निर्धारित थे, जिनमें उन्होंने पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग के गांवों का दौरा करने की योजना बनाई थी।
उन्होंने यह भी बताया कि बोस का आठ मार्च को नक्सलबाड़ी में रात्रि विश्राम करने और वहां के ग्रामीणों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम था।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
