scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशवायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई विमान असम में लापता, तलाश अभियान जारी

वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई विमान असम में लापता, तलाश अभियान जारी

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) वायु सेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार को असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ समय बाद लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि रूसी मूल के विमान के साथ संपर्क रात 7:42 बजे टूट गया था और इसके बाद विमान का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया।

वायुसेना ने सोशल मीडिया पर कहा, “वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई निर्धारित समय से विलंबित है। विमान असम के जोरहाट से उड़ान भर चुका था और आखिरी बार रात 7:42 बजे उससे संपर्क हुआ था। विस्तृत विवरण पता लगाया जा रहा है। तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।”

सुखोई 30 एमकेआई दो सीट वाला लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है, जिसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया था। अब भारत में लाइसेंस के तहत एचएएल इसका निर्माण करता है।

वायु सेना के पास ऐसे 260 से अधिक विमान हैं।

भाषा जोहेब शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments