मुंबई, पांच मार्च (भाषा) इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को यहां भारत के 254 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए 10 ओवर में चार विकेट पर 119 रन बनाए।
इंग्लैंड को अब भी जीत के लिए 135 रन की दरकार है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।
जैकब बेथेल 49 जबकि विल जैक्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (05) और फॉर्म में चल रहे कप्तान हैरी ब्रूक (07) के विकेट जल्दी गंवा दिए।
सॉल्ट को हार्दिक पंड्या ने आउट किया जबकि ब्रूक का जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अक्षर पटेल ने शानदार कैच लपका।
जब लग रहा था कि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (25) ने फॉर्म हासिल कर ली है तब लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
अक्षर ने टॉम बेंटन (17) की पारी का अंत करके इंग्लैंड को चौथा झटका दिया।
भाषा सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
