scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअरुणाचल प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ने विकास को गति देने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की

अरुणाचल प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ने विकास को गति देने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की

Text Size:

ईटानगर, पांच मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मेन ने बृहस्पतिवार को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।

उपमुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और आर्थिक विकास के माध्यम से भारत की प्रगति को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा भी की।

मेन ने पेंशन योजना के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस पहल को देश के कार्यबल की रीढ़ माने जाने वाले श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के सात वर्ष पूरे हो गए हैं। यह एक ऐतिहासिक पेंशन योजना है, जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है और भारत के कार्यबल की रीढ़ माने जाने वाले श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करती है।”

मेन ने योजना के व्यापक प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि यह समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, “लाखों मेहनती नागरिकों के लिए गरिमा, स्थिरता और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर यह योजना समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

केंद्र सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई यह पहल एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था सुरक्षा प्रदान करना है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments