scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलदीक्षा ऑस्ट्रेलियाई महिला क्लासिक गोल्फ में पहले दिन के बाद शीर्ष भारतीय

दीक्षा ऑस्ट्रेलियाई महिला क्लासिक गोल्फ में पहले दिन के बाद शीर्ष भारतीय

Text Size:

मजेंटा शोर्स (ऑस्ट्रेलिया), पांच मार्च (भाषा) दीक्षा डागर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में बृहस्पतिवार को यहां तीन अंडर 69 के स्कोर से लेडीज यूरोपीय टूर की इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर हैं।

दीक्षा संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर हैं।

भारत की स्टार खिलाड़ी दीक्षा ने पांच बर्डी की लेकिन दो बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर तीन अंडर रहा।

चेक गणराज्य की सारा कोसकोवा आठ अंडर 64 के कोर्स रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर हैं।

अन्य भारतीयों में प्रणवी उर्स (72) संयुक्त 52वें जबकि अवनी प्रशांत (77) संयुक्त 118वें स्थान पर हैं। हिताषी बक्षी ने 82 को बेहद खराब स्कोर बनाया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments