scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतईरान संघर्ष लंबा खिंचने पर कंपनियों की कमाई पर असर पड़ेगा : रिपोर्ट

ईरान संघर्ष लंबा खिंचने पर कंपनियों की कमाई पर असर पड़ेगा : रिपोर्ट

Text Size:

मुंबई, पांच मार्च (भाषा) कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर मौजूदा ईरान संघर्ष कुछ सप्ताह से अधिक समय तक बना रहता है, तो भारत में कॉरपोरेट जगत की कमाई प्रभावित हो सकती है। इसमें आगे कहा गया कि तेल और गैस की ऊंची कीमतें अर्थव्यवस्था और बाजार पर दबाव डाल सकती हैं।

बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘हमें कॉरपोरेट आय में कुछ गिरावट के जोखिम की आशंका है। खासकर यदि यह संघर्ष कुछ सप्ताह से अधिक समय तक चलता है, तो ऐसा हो सकता है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने पहले ही निवेशकों की धारणा को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। खासतौर से विदेशी निवेशक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापक आर्थिक स्थिरता से जुड़े जोखिमों को लेकर संवेदनशील बने हुए हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया, ‘‘सप्ताहांत में ईरान संघर्ष शुरू होने के साथ, विदेशी निवेशकों का रुख फिर से सतर्क हो गया है क्योंकि भारत तेल और गैस आपूर्ति में व्यवधान के प्रति संवेदनशील है और यहां चालू खाते का घाटा (कैड) अनुमान से अधिक होने का जोखिम है।’’

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है और वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज वृद्धि के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील है। मौजूदा हालात में तेल का झटका देश के लिए सबसे बड़े व्यापक आर्थिक जोखिमों में से एक है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments