भोपाल, चार मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए नयी दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन या अन्य कारणों से खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या सामान्य सहायता के लिए संबंधित व्यक्ति या उनके परिजन नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।
अधिकारी ने बताया कि यह सहायता भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से प्रदान की जाएगी।
भाषा दिमो शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
