scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशधनबाद में होली पर अश्लील गीत बजाने को लेकर हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

धनबाद में होली पर अश्लील गीत बजाने को लेकर हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

Text Size:

धनबाद (झारखंड), चार मार्च (भाषा) झारखंड के धनबाद जिले में बुधवार को होली के दौरान अश्लील गीत बजाने और पुरानी रंजिश के कारण हुए विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धंसार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरमासिया फुटबॉल मैदान के पास हुई इस घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

धंसार पुलिस थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया, अश्लील गीत बजाने को लेकर हुए विवाद के कारण गोलीबारी हुई। लेकिन आरोपियों और पीड़ितों के बीच वित्तीय लेन-देन को लेकर दुश्मनी थी।’’

उन्होंने बताया कि घायलों को धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुभाष शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments