scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशदुधवा बाघ अभ्यारणय में बाघ के हमले में मादा गैंडे की मौत

दुधवा बाघ अभ्यारणय में बाघ के हमले में मादा गैंडे की मौत

Text Size:

लखीमपुर खीरी (उप्र), चार मार्च (भाषा) दुधवा बाघ अभ्यारणय (डीटीआर) के सोनारीपुर रेंज के गैंडा पुनर्वास क्षेत्र-1 (आरआरए-1) में बुधवार को बाघ के हमले में एक मादा गैंडे की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीटीआर के क्षेत्रीय निदेशक और मुख्य वन संरक्षक डॉ. एच राजामोहन ने कहा कि गैंडा क्षेत्र में गश्त कर रहे महावतों ने अम्हा जल कुंड में एक बाघ को गैंडे पर हमला करते देखा।

उन्होंने कहा कि बाघ के भगाने के बाद टीम ने निरीक्षण किया तो मादा गैंडा मृत पायी गई।

अधिकारियों ने कहा कि मृत गैंडे की पहचान उसकी विशिष्ट पहचान संख्या के जरिए ‘राजेश्वरी’ के रूप में की गई।

राजामोहन ने पोस्टमार्टम करने के लिए एक पैनल का गठन किया। बाद में उन्होंने कहा कि पैनल ने पुष्टि की कि मादा गैंडा की मौत बाघ के हमले में लगी चोटों के कारण हुई।

डीटीआर में वर्तमान में ‘प्रोजेक्ट राइनो’ के तहत आरआरए-1 में लगभग 40 गैंडे और आरआरए-2 में लगभग छह गैंडे हैं।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments