scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशकर्नाटक: पश्चिम एशिया संकट के बीच बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 34 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

कर्नाटक: पश्चिम एशिया संकट के बीच बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 34 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Text Size:

बेंगलुरु, चार मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण हवाई संचालन बाधित होने से बुधवार को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 34 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि चार मार्च को रात 11 बजकर 59 मिनट तक बेंगलुरु हवाई अड्डे पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण 18 आगमन और 16 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं।

उन्होंने बताया कि इन उड़ानों के रद्द होने से बेंगलुरु को पश्चिम एशियाई शहरों से जोड़ने वाले कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर असर पड़ा, जिनमें अबू धाबी, रियाद, जेद्दा, दम्माम, दुबई और दोहा शामिल हैं।

इस बीच, केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करने वाली ‘बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (बीआईएएल) ने बताया कि व्यवधानों के बीच यात्रियों के प्रश्नों का समाधान करने और हवाई अड्डे पर सहायता प्रदान करने के लिए टर्मिनल 2 के बाहर एक हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है।

बीआईएएल के अनुसार, हेल्प डेस्क टर्मिनल पर विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों के पहुंचने तक हवाई अड्डे के कर्मचारी समन्वय कर रहे हैं, आपातकालीन सेवाओं की सुविधा प्रदान कर रहे हैं और सामान्य प्रश्नों का उत्तर दे रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें कुर्सियां, पीने का पानी, नाश्ता, चिकित्सा सहायता, सैनिटरी पैड, चार्जिंग स्टेशन और अस्थायी भोजन सुविधा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अनुरोध करने पर व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments