scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलबांग्लादेश में वनडे श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम में छह नए चेहरे

बांग्लादेश में वनडे श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम में छह नए चेहरे

Text Size:

लाहौर, चार मार्च (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए बुधवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम में छह नए खिलाड़ियों को शामिल किया।

यह श्रृंखला 11 मार्च से खेली जाएगी। दूसरा वनडे 13 और तीसरा वनडे 15 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच ढाका के शेरे बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

जिन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है उनमें माज़ सदाकत, शमील हुसैन, ग़ाज़ी घोरी, साद मसूद और अब्दुल समद शामिल हैं।

टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments