scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश के सिवनी में बाघ के हमले में महिला की मौत

मध्यप्रदेश के सिवनी में बाघ के हमले में महिला की मौत

Text Size:

सिवनी (मध्यप्रदेश), तीन मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पांढरवानी गांव से लगे जंगल में मंगलवार को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान गांव की निवासी अनीता चौधरी (38) के रूप में हुई और बाघ ने उसके शरीर का निचला कुछ हिस्सा खा लिया।

बेहरई रेंजर रवि गेडाम ने बताया घटना के बाद जंगल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्रित होने से बाघ महिला का शव को छोड़कर घने जंगल में लौट गया।

उन्होंने बताया कि अनीता जंगल में महुआ बीनने गई थी, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि महिला के परिवार को अंत्येष्टि के लिए 20 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।

गेडाम ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार फाइल तैयार की जा रही है और दो-तीन दिन में परिवार को एक लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों में भय का माहौल है।

वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने व जंगल की ओर अकेले न जाने की सलाह दी है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments