scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर पुलिस ने गलत सूचनाएं साझा करने के आरोप में सांसद मेहदी के खिलाफ मामला दर्ज किया

जम्मू कश्मीर पुलिस ने गलत सूचनाएं साझा करने के आरोप में सांसद मेहदी के खिलाफ मामला दर्ज किया

Text Size:

श्रीनगर, तीन मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को लोकसभा सदस्य आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ डिजिटल मंचों का उपयोग करके सार्वजनिक शांति और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के मकसद से गलत सूचनाएं फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पुलिस के बयान में कहा गया है कि डिजिटल और सोशल मीडिया मंचों पर ‘‘झूठी, मनगढ़ंत और भ्रामक सामग्री’’ के प्रसार के आरोप में मेहदी और श्रीनगर के पूर्व महापौर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘प्रथम दृष्टया, विचाराधीन सामग्री अपुष्ट सूचनाओं के प्रसार को दर्शाती है, जो सार्वजनिक शांति और सामाजिक सद्भाव बिगड़ने का कारण बन सकती है। गलत सूचना फैलाने के इस तरह के जानबूझकर किये गए प्रयास शांति, सुरक्षा और समग्र स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।’’

पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किये गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments