scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशगुजरात के स्कूलों और अदालतों को बम की झूठी धमकी, बंगाल से एक व्यक्ति गिरफ्तार

गुजरात के स्कूलों और अदालतों को बम की झूठी धमकी, बंगाल से एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

अहमदाबाद, तीन मार्च (भाषा) अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा और साइबर प्रकोष्ठ ने एक संयुक्त अभियान में पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को गुजरात के स्कूलों और अदालतों को निशाना बनाकर भेजे गए धमकी भरे ईमेल के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पिछले कुछ महीनों में गुजरात के कई स्कूलों और अदालतों को बार-बार बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं, जिससे लोगों में काफी दहशत फैल गई है और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बुरे सपने जैसा है। बाद में पता चला कि यह सभी धमकी झूठी थी।

पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘एक संयुक्त अभियान में अहमदाबाद अपराध शाखा और अहमदाबाद साइबर अपराध इकाई ने स्कूलों और अदालतों को निशाना बनाकर लगातार भेजे गए बम की झूठी धमकी भरे ईमेल के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह अभियान सार्वजनिक सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने में एक बड़ी सफलता है।’

अपराध शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी सौरव बिस्वास को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर गुजरात लाया गया और वह यहां पुलिस हिरासत में है।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments