हैदराबाद, तीन मार्च (भाषा) केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
रेड्डी ने यहां एक बयान में कहा कि देश इस संकट से उत्पन्न परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों का चौथा सबसे बड़ा शोधक और पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है। मंत्री ने कहा, हालांकि देश पेट्रोलियम उत्पादों का तीसरा सबसे बड़ा आयातक है, लेकिन उसे फिलहाल किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में कच्चे तेल का भंडारण और पेट्रोल एवं डीजल जैसे पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध हैं।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
