scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशनोएडा में एक युवक ने सिर पर ईंट मारकर दोस्त की हत्या की

नोएडा में एक युवक ने सिर पर ईंट मारकर दोस्त की हत्या की

Text Size:

नोएडा, तीन मार्च (भाषा) नोएडा में एक युवक ने अपने 35 वर्षीय दोस्त के सिर पर कथित तौर पर ईंट से हमला कर दिया, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बिहार के पटना के मूल निवासी बिट्टू पासवान गांव की गली नंबर 10 में रहता था और सोमवार रात को दोस्त से उसका झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि ईंट से हमले के बाद पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है, उनकी ओर से दी गई शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सं भाषा जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments