scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशझारखंड के पूर्वी सिंहभूम में देह व्यापार गिरोह संचालित करने को लेकर सात लोग गिरफ्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में देह व्यापार गिरोह संचालित करने को लेकर सात लोग गिरफ्तार

Text Size:

जमशेदपुर, तीन मार्च (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक आइसक्रीम फैक्टरी में अवैध रूप से संचालित किये जा रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद, पांच महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार की गई ज्यादातर महिलाएं पड़ोसी राज्यों की हैं।

बोराम पुलिस थाने के प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि इलाके में देह व्यापार की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार शाम को छापा मारा और सात लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments