scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशपश्चिम एशिया संकट: स्पाइसजेट फुजैरा से चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी

पश्चिम एशिया संकट: स्पाइसजेट फुजैरा से चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए उस देश के फुजैरा से चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ान संचालन बाधित हुआ है।

कंपनी के बयान के अनुसार, वह मंगलवार और अगले कुछ दिनों तक फुजैरा से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी। इनमें मुंबई के लिए दो उड़ानें होंगी।

विमानन कंपनी यात्रियों की मांग और जरूरी नियामक स्वीकृतियों के अनुरूप अतिरिक्त विशेष उड़ानें संचालित करने की संभावना भी तलाश रही है।

बयान में कहा गया है कि स्पाइसजेट चार मार्च से अपनी निर्धारित फुजैरा-दिल्ली और फुजैरा-मुंबई उड़ानें बहाल कर देगी।

भाषा खारी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments