scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशआरएसएस के 100 वर्षों के सफर पर बनी फिल्म ‘शतक’ मध्यप्रदेश में कर-मुक्त घोषित

आरएसएस के 100 वर्षों के सफर पर बनी फिल्म ‘शतक’ मध्यप्रदेश में कर-मुक्त घोषित

Text Size:

भोपाल, दो मार्च (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 साल की यात्रा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘‘शतक : संघ के 100 वर्ष (2026)’’ को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने सोमवार को राज्य में मनोरंजन कर मुक्त घोषित किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा और मूल्यों की परंपरा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने फिल्म को राज्य में कर-मुक्त घोषित किया है।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हिंदी फिल्म ‘शतक’ को पूरे मध्यप्रदेश में कर मुक्त किया गया है। यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है।’’

उन्होंने कहा कि फिल्म ‘‘शतक’’ संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments