scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशतेलंगाना में डीसीसी अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल गांधी

तेलंगाना में डीसीसी अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल गांधी

Text Size:

(फोटो के साथ)

हैदराबाद, दो मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना के वकाराबाद जिले में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में शामिल हुए।

उन्होंने कांग्रेस की तेलंगाना और आंध्र प्रदेश इकाइयों की राजनीतिक मामलों की समितियों की संयुक्त बैठक में भी भाग लिया।

इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़, आंध्र प्रदेश की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला और कांग्रेस के कई अन्य नेता मौजूद थे।

इस कार्यक्रम को कवर करने के लिए मीडिया को आमंत्रित नहीं किया गया था।

राहुल गांधी सोमवार सुबह आरजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने किया।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इसके बाद राहुल रेवंत रेड्डी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वकाराबाद रवाना हुए। दस दिवसीय ‘संगठन सृजन अभियान’ 21 फरवरी को शुरू हुआ, जिसमें तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के डीसीसी अध्यक्षों ने भाग लिया।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत करने के तरीके, नेतृत्व कौशल में सुधार, चुनाव रणनीतियों की तैयारी और जनता तक पहुंच बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments