scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19.4 अरब डॉलर बढ़ा: रिजर्वबैंक आंकड़ा

अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19.4 अरब डॉलर बढ़ा: रिजर्वबैंक आंकड़ा

Text Size:

मुंबई, दो मार्च (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार मूल्यांकन प्रभाव सहित बाजार मूल्य पर अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान 19.4 अरब डॉलर बढ़ गया, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2024 में 10.7 अरब डॉलर की कमी हुई थी।

भुगतान संतुलन के आधार पर, मूल्यांकन प्रभावों को छोड़कर, अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 30.8 अरब डॉलर की कमी आई, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान 13.8 अरब डॉलर की कमी हुई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान भारत में विदेशी मुद्रा भंडार में बदलाव के स्रोत जारी किए।

मूल्यांकन लाभ, जो मुख्य रूप से सोने की ऊंची कीमत, प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मूल्यह्रास और कम बांड प्रतिफल को दर्शाता है, अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान 3.1 अरब डॉलर से बढ़कर अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान 50.2 अरब डॉलर हो गया।

चालू खाते के शेष में अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान 30.2 अरब डॉलर का घाटा दर्ज किया गया, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान 36.7 अरब डॉलर का घाटा हुआ था।

आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान, पूंजी खाता घाटा 0.6 अरब डॉलर था, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 22.9 अरब डॉलर का अधिशेष था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments