scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 6.59 लाख करोड़ रुपये घटी

शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 6.59 लाख करोड़ रुपये घटी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सोमवार को शेयर बाजार में आई भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 6.59 लाख करोड़ रुपये घट गई। भू-राजनीतिक अस्थिरता के चलते बाजार धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,743.46 अंक या 3.37 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 78,543.73 अंक पर आ गया था। हालांकि, बाद में यह 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत टूटकर 80,238.85 अंक पर बंद हुआ।

इस गिरावट के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,59,978.08 करोड़ रुपये घटकर 4,56,90,693.19 करोड़ रुपये रह गई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 7.29 प्रतिशत चढ़कर 77.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शनिवार तड़के तेहरान पर अमेरिका और इजराइल के समन्वित हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई थी, जिसकी पुष्टि रविवार को ईरानी सरकारी मीडिया ने की।

इसके प्रतिशोध में ईरान ने इजराइल और क्षेत्र के अन्य अरब देशों पर मिसाइल दागनी शुरू कर दी हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक घाटे में रहीं।

वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और आईटीसी लाभ में रहने वाले शेयर थे।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments