नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गयी और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री अधिक है।
पालम में तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था, जबकि लोधी रोड पर तापमान थोड़ा कम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि यह भी मौसम के औसत से 2.8 डिग्री अधिक था।
रिज स्टेशन पर 15.8 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, दोनों ही सामान्य स्तर से अधिक थे।
औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 पर स्थिर रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सात स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ दर्ज की गयी, जबकि 35 स्टेशनों पर यह ‘मध्यम’ थी और एक स्टेशन पर यह बहुत खराब थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, दो स्टेशनों के लिए एक्यूआई डेटा तत्काल उपलब्ध नहीं था।
पंजाबी बाग में वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 310 रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले छह दिनों के लिए वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने की संभावना है।
भाषा
गोला वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
