scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशराज्यसभा चुनावों को लेकर बीजद-कांग्रेस के बीच समझौता अंततः हमारे लिए फायदेमंद साबित होगा: भाजपा

राज्यसभा चुनावों को लेकर बीजद-कांग्रेस के बीच समझौता अंततः हमारे लिए फायदेमंद साबित होगा: भाजपा

Text Size:

भुवनेश्वर, एक मार्च (भाषा) ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के लिए विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के बीच हुआ समझौता अंततः उसके (भाजपा) लिए फायदेमंद साबित होगा।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि बीजद और कांग्रेस पहले भी साथ आ चुके हैं।

उन्होंने कहा, “इसलिए पार्टी (बीजद) 2024 के आम चुनाव में हार गई। बीजद और कांग्रेस की संयुक्त लड़ाई भाजपा के लिए फायदेमंद होगी।”

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में यह गठजोड़ उनकी पार्टी को कैसे लाभ पहुंचाएगा।

सामल ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की सूची को जल्द ही अंतिम रूप देगी।

उन्होंने कहा, “उम्मीदवारों की तस्वीर दो से तीन दिनों में साफ हो जाएगी।”

भाषा

राखी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments